Friday, July 17, 2020

ऑटो चालक व साथी पर 20 हजार और मोबाइल लूटने का आरोप

शहीद पार्क स्थित बैंक से 20 हजार रुपए निकालने के बाद घर जाने के लिए ऑटो में बैठी युवती के साथ लूट की घटना सामने आई है। युवती का आरोप है कि ऑटो में ड्राइवर ने कुछ दूर जाकर साथी को बैठा लिया जो उसे चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद इंदौर रोड की तरफ ले गए और फिर रुपए व मोबाइल लूटकर भाग गए। बोहरा बाखल के समीप गोंसा दरवाजा निवासी मासूमा देवासवाला (21) ने माधवनगर पुलिस को बताया वह शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे शहीदपार्क स्थित बैंक से रुपए निकालने के बाद टावर पर पहुंची थी। यहां से ऑटो में बैठी, ऑटो वाले ने फ्रीगंज पुल के पहले अपने साथी को भी बैठा लिया और फिर चेहरे पर कपड़ा डालने के बाद मुंह दबा दिया। इंदौर रोड पर वे मुझे बेहोशी की हालत में उतारकर भाग गए व रुपए व मोबाइल भी ले गए। किसी तरह बाइक वाले से मदद लेकर परिजनों को फोन लगाया व थाने पहुंची। माधवनगर थाना एसआई सुरेंद्र मंडलोई ने बताया इस तरह की घटना सामने नहीं आई। सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए गए लेकिन युवती ने जो घटनाक्रम बताया है वह फुटेज में सामने नहीं आया।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/ujjain/news/auto-driver-and-partner-accused-of-robbing-20-thousand-more-mobiles-127524788.html

No comments:

Post a Comment