प्रदेश में सोमवार को कोरोना से 17 मौत हुई। मौत का यह आंकड़ा अब तक का सबसे ज्यादा है। वहीं प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हो गए हैं। राज्य में फिलहाल कुल पॉजिटिव मरीजों की संख्या 23 हजार 310 है। 1 जून तक प्रदेश में कुल 358 मौतें हुई थीं। इसके बाद 1 जुलाई को यह आंकड़ा बढ़कर 581 पर पहुंच गया। प्रदेश में अब तक 738 मौतें हो चुकी हैं।
7 जिलों में अब तक एक भी मौत नहीं
प्रदेश के सात जिले उमरिया, डिंडोरी, आगर मालवा, अनूपपुर, बालाघाट, पन्ना, दमोह में अब तक कोरोना की वजह से एक भी मृत्यु नहीं हुई है। इधर, अब सभी 52 जिलों में कोरोना के एक्टिव मरीज हो गए हैं। डिंडोरी में भी एक एक्टिव सामने आ गया है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/bhopal/news/maximum-17-deaths-in-a-day-in-the-state-710-positive-also-127535218.html
No comments:
Post a Comment