Saturday, July 18, 2020

10वीं में टॉप करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर बढ़ाया हौसला

सामाजिक संगठनों और अधिकारियों ने सीबीएसई व एमपी बोर्ड 10वीं में उच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। साथ ही उन्हें इसी तरह लक्ष्य बनाकर पढ़ाई आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया।
छात्रा रिमझिम रावल ने 94 प्रतिशत, आर्ची कोठारी ने 92.4, कृतिका रावणावत व तनीषा कोठारी ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। इसके चलते सामाजिक संगठनों ने सभी छात्राओं को पैलेस गार्डन में आमंत्रित कर सम्मानित किया। इस अवसर पर सकल व्यापारी संघ अध्यक्ष नीरजसिंह राठौर, रोटरी के असिस्टेंट गवर्नर उमंग सक्सेना, आजाद साहित्य परिषद के अध्यक्ष डॉ. केके त्रिवेदी, हनुमान टेकरी सेवा समिति के अध्यक्ष अरुण भावसार, संस्कार अभिव्यक्ति मंच की भारती सोनी, पंकज मोगरा आदि मौजूद थे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/indore/jhabua/news/encouraged-by-honoring-students-who-topped-the-10th-127528718.html

No comments:

Post a Comment