
हरदा| कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने सोमवार को अलग-अलग फील्ड में प्रदेश व जोन स्तर पर प्रतिनिधित्व करने वाले उत्कृष्ट स्कूल के छात्रों को सम्मानित किया। मुंबई में आयोजित पश्चिम भारत विज्ञान मेला में प्रतिनिधि करने वाले छात्र रामजीवन केवट, जबलपुर में हुई भारत विज्ञान मेला में खंडवा जोन का प्रतिनिधित्व करने वाले छात्र नमन सारन तथा राज्य स्तरीय मोगली बाल उत्सव में 2019 में पेंच में राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में भाग लेने वाले छात्र संजय को सम्मानित किया। कलेक्टर विश्वनाथन ने विद्यार्थियाें को प्रतीक चिन्ह व प्रमाण पत्र प्रदान किए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-collector-honored-four-students-084207-6085319.html
No comments:
Post a Comment