11 एमपी बटालियन, एनसीसी के अधिकारी कर्नल आरडी सिंह भाटिया के निर्देशानुसार एनसीसी के पीजी कॉलेज, डॉ अग्रवाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय व जैन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के कैडेटों ने सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्ति जनजागरण अभियान का आयोजन किया। एनसीसी कैडेटों ने सड़क किनारे पर पड़ी प्लास्टिक को एकत्र करते हुए तीन गुल्ली, किल्लाई चौराहा, विवेकानंद चौराहा, उत्कृष्ट स्कूल परिसर, जिला अस्पताल परिसर आदि स्थानों से सिंगल यूज प्लास्टिक कचरे को नगर पालिका की गाड़ियों में भरकर निर्धारित स्थान पर फेंककर आम जनता से सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करने का संदेश दिया। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी केएस बामानिया, मनीश चौरसिया, महेश असाटी, राकेश राजपूत, शरद मिश्रा व 11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर से आए हवलदार भरत सिंह रावत व हवलदार एसबी प्रधान की उपस्थिति रही।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-ncc-cadets-launched-public-awareness-campaign-090524-6124180.html
No comments:
Post a Comment