भास्कर संवाददाता | हरदा
संविधान शिल्पी डॉ. भीमराव आंबेडकर की पुण्यतिथि पर गुरुवार सुबह 11 बजे से शहर में रैली निकाली जाएगी। इसकी शुरुआत अजाक्स कार्यालय से होगी। यह निर्णय मंगलवार शाम साढ़े 7 बजे से अजाक्स कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया।
बैठक में आयोजन की रुपरेखा तय की। इस दिन आयोजित किए जाने वाले सांस्कृतिक आयोजन और सभा को लेकर भी चर्चा हुई। सभी ने अपने-अपने विचार रखे। अनुसूचित जाति जनजाति युवा संघ के जिलाध्यक्ष राहुल पवारे बताया कि शाम को विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी, सदस्य और बाबा साहब के अनुयायी पंजाबमेल से मुंबई के लिए रवाना होंगे। 6 दिसंबर को मुंबई में उन्हें दी जाने वाली श्रद्धांजलि सभा में शामिल होंगे। बैठक में अजाक्स कार्यवाहक अध्यक्ष रमेश मर्सकोले, एडवोकेट सुखराम बामने, आंबेडकर छात्र संगठन के जिलाध्यक्ष अजय मंडलेकर, लोकेश कलमे आदि शामिल हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-meeting-held-in-ajax-office-rally-will-be-held-tomorrow-084530-6092396.html
No comments:
Post a Comment