
बैराड़| बैराड़ के ठाकुर बाबा मंदिर पर संत दयाराम दास महाराज के सानिध्य में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के आयोजन के लिए भदेरा वाली माता मंदिर से शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसका नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा स्वागत किया गया। कलश यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए ठाकुर बाबा मंदिर पर पहुंची। भागवत प्रवक्ता पंडित श्याम सुंदर शास्त्री द्वारा 11 दिसंबर तक श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान कराया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-musical-bhagwat-katha-begins-with-kalash-yatra-072535-6115380.html
No comments:
Post a Comment