राज्य सरकार के खिलाफ 17 दिसंबर से भाजपा प्रदेशव्यापी अांदाेलन करेगी। साेमवार काे भाजपा नेता अाैर अटेर विधायक अरविंद सिंह भदाैरिया ने हाेशंगाबाद में इसके लिए प्रेस काॅन्फ्रेस ली। उन्होने कमलनाथ सरकार पर किसानाें, युवाअाें अाैर विद्यार्थियाें के साथ छल करने का अाराेप लगाया। बात-बात में भदाैरिया ने सीएम कमलनाथ अाैर कलेक्टर शीलेंद्र सिंह पर अवैध रेत खनन कराने का अाराेप लगाया। हालांकि कुछ सबूत नहीं दे पाए। भदाैरिया ने कहा- सीएम कमलनाथ ने कलेक्टर शीलेंद्र सिंह काे काॅल कर परिचित कांग्रेस नेता के रेत डंपराें काे जिले से बाहर कराया। जब मीडिया ने इसके अाॅडियाे या वीडियाे जैसे कुछ सबूत मांगे ताे उन्हाेंने इससे इंकार कर दिया। बाद बाेले कि मामले काे विधानसभा में उठाएंगे। भदाैरिया ने सर्किट हाउस से बगवाड़ा घाट पर हाे रही रेत चाेरी दिखाई। भदाैरिया ने कहा कि विस चुनाव पूर्व विद्यार्थियों से वादा किया गया था कि उन्हें प्रतिमाह चार हजार रुपए दिए जाएंगे। जाे कि नहीं दिया गया। उन्हाेंने नपा चुनाव अप्रत्यक्ष प्रणाली से कराए जाने काे भी गलत बताया अाैर कहा कि इससे सरकार पार्षदाें की खरीद-फराेक्त कर निगम अाैर नगरपालिकाअाें पर कब्जा करना चाहती है।
होशंगाबाद। ट्रैक्टर ट्राॅलियों के द्वारा हो रही रेत चोरी को दिखाते रहे अटेर विधायक अरविंद भदौरिया।
17 दिसंबर से हाेगा प्रदेशव्यापी अांदाेलन
अटेर विधायक भदाैरिया ने कहा- कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरोध में 17 दिसंबर से प्रदेश व्यापारी अांदाेलन करेंगे। विस चुनावाें के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रदेश की जनता काे अाश्वासन दिया था कि प्रत्येक िकसान का दाे लाख रुपए तक का कर्ज माफ किया जाएगा। एेसा नहीं हाेने पर मुख्यमंत्री काे हटा देंगे। उन्हाेंने कहा कि प्रदेश में कुल 25 प्रतिशत किसानाें का कर्ज भी माफ नहीं हुअा है। अतिवृष्टि से प्रभावित किसानाें काे अापदा की राशि का वितरण नहीं हुअा है। जबकि केंद्र सरकार ने 1 हजार कराेड़ रुपए किसानाें के लिए राज्य काे दिए हैं। किसानाें काे यूरिया नहीं मिल रहा है। किसान ठगा हुअा महसूस कर रहा है।
होशंगाबाद। सर्किट हाउस के सामने नर्मदा के दूसरी तरफ ट्रैक्टर ट्राॅलियों में रेत चोरी करते माफिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-ater-mla-accused-of-illegal-mining-could-not-give-evidence-084533-6085387.html
No comments:
Post a Comment