झाबुआ. आदिवासी बेल्ट में टूरिज्म की संभावनाओं वाले भास्कर के एक और शुभ विचार ‘ट्राइबल टूरिज्म’ को मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अच्छा बताते हुए योजना बनाकर काम आगे बढ़ाने का कहा है। मंगलवार को झाबुआ में सीएम को प्रभारी मंत्री सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने 27 सितंबर को भास्कर में प्रकाशित समाचार दिखाया। उन्हें बताया गया कि पूरे आदिवासी बेल्ट में टूरिज्म की कितनी संभावनाएं हैं। इस खबर में भास्कर ने आलीराजपुर, इंदौर, धार जिले में ऐसे पर्यटन संभावित केंद्रों की पहचान कर यहां टूरिज्म ट्रैक बनाने की जरूरत बताई थी। पर्यटन के लिहाज से इन सभी 9 स्पॉट को आपस में जोड़कर 350 किमी का हब बनाया जा सकता है।
शुरुआत मांडू से हो :ट्राइबल टूरिज्म की शुरुआत मांडू से की जाना चाहिए। इसी महीने मांडू उत्सव होने वाला है। यदि कनेक्टिविटी, वाटर स्पोर्ट्स और अन्य सुविधाएं जुटाई जाए, तो लोग जुड़ेंगे।
भूरिया ने रखीं तमाम मांगें, नाथ बोले- मैं घोषणावीर सीएम नहीं :झाबुआ में मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज मैदान पर पंचायत राज सम्मेलन और पंचायत सचिवालय पदाधिकारियों के सम्मेलन में हिस्सा लिया और उपचुनाव में जीत के लिए लोगाें का आभार माना। यहां उनके सामने नए विधायक कांतिलाल भूरिया ने कई मांगें रखी लेकिन कमलनाथ ने एक भी घोषणा नहीं की। बोले, सारे काम होंगे, लोग खुद घोषणा करेंगे कि काम हो गया। मैं घोषणावीर मुख्यमंत्री नहीं हूं। कमलनाथ ने कहा कि मैं काम करके दिखाने में यकीन रखता हूं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/indore/news/suggestion-of-tribal-tourism-is-good-plan-and-increase-work-chief-minister-126200250.html
No comments:
Post a Comment