Saturday, December 7, 2019

छात्रा द्वारा आत्महत्या का मामला: हादसे के दिन सहेली की साइकिल पंक्चर हो गई थी, अकेली घर पहुंची थी अंजली

जबलपुर नाका चौकी क्षेत्र के लिधौरा समन्ना में रोज-रोज की छेड़छाड़ से तंग आकर छात्रा द्वारा तालाब में कूदकर आत्महत्या करने के मामले में पुलिस को परिजनों के बयान नहीं मिल पाए हैं।

शनिवार को जबलपुर नाका चौकी के हेड कांस्टेबल आनंद कुमार लिधौरा समन्ना पहुंचे तो परिजन बेटी के अंतिम कार्यक्रमों में उलझे थे। बार-बार जाने पर जब परिजनों के बयान नहीं मिले तो पुलिस ने नोटिस जारी कर परिवार के लोगों को 9 दिसंबर काे पेश होने कहा है।

इधर अभी तक पुलिस को पीएम रिपोर्ट नहीं मिली है। बिना रिपोर्ट के पुलिस आगे की कार्रवाई नहीं कर पा रही है। इन सबके बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस मामले पर ट्वीट करके कहा है कि कानून और राज्य सरकार से आग्रह है कि बेटी को जल्द से जल्द इंसाफ दिया जाए।

चौहान ने लिखा है ‘’मेरी बच्ची हम तुझसे वादा करते हैं कि उन दरिंदों को सजा दिलाने से पहले चैन से नहीं बैठेंगे।’’ शासन की गतिविधियां तेज होने पर पुलिस भी सक्रिय हुई, लेकिन परिजनों के बयान न होने पर एफआईआर नहीं हो पाई। यहां पर बता दें कि समन्ना लिधोरा निवासी कक्षा 12वीं की छात्रा अंजली पिता माधव अठ्या (18) ने बुधवार शाम गांव से तीन किमी दूर तालाब में कूदकर जान दे दी थी। मृतका के पिता माधव ने गांव के ही चार युवकों द्वारा बेटी को परेशान करने का आरोप लगाया था। उसने कहा कि आरोपी दो-तीन माह से बच्ची को परेशान कर रहे थे, बेटी ने यह बात घर पर बताई थी। वहीं पूछताछ में यह बात भी सामने आई कि बुधवार को छुट्‌टी होने पर अंजली स्कूल से जल्द घर पहुंच गई थी। बताया गया कि अंजली की सहेलियों में से एक सहेली की साइकिल पंक्चर होने से उसकी बाकी सहेलियां पंक्चर सुधरवाने के लिए रुक गईं थी। वहीं अंजली अकेली ही घर के लिए निकला आई थी। अशंका जताई जा रही है कि इस बीच ही अंजली के साथ कोई अनहोनी हुई है। उसने घर पहुंचकर साइकिल खड़ी की और कपड़े बदलने के तुरंत बाद तालाब में जाकर कूद गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी।

भास्कर फॉलोअप

06 दिसंबर 2019 को प्रकाशित

दमोह। पूर्व मुख्यमंत्री का ट्वीट।

स्कूल में पढ़ने वाली अंजली की सहेलियाें ने बताया कि वह 25 हजार का इनाम लेना चाहती थी

शनिवार को स्कूल में पढ़ने वाली अंजली की सहेलियाें ने बताया कि एक सहेली की बहन ने 75 प्रतिशत अंक हासिल करके शासन से 25 हजार रुपए की राशि पुरस्कार में पाई थी। अंजली की जिद थी कि वह भी इस बार अच्छे अंक हासिल करके 25 हजार रुपए की इनाम राशि हासिल करेगी। टीचरों के मुताबिक अंजली साइंस विषय से पढ़ाई कर रही थी, उसके साथ पढ़ने वाली छात्राओं की संख्या कम थी, क्योंकि ज्यादातर छात्राएं आर्ट विषय से हैं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Damoh News - mp news student39s case of suicide saheli39s bicycle was punctured on the day of the accident anjali reached home alone
Damoh News - mp news student39s case of suicide saheli39s bicycle was punctured on the day of the accident anjali reached home alone
Damoh News - mp news student39s case of suicide saheli39s bicycle was punctured on the day of the accident anjali reached home alone


source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-student39s-case-of-suicide-saheli39s-bicycle-was-punctured-on-the-day-of-the-accident-anjali-reached-home-alone-090649-6124141.html

No comments:

Post a Comment