अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम के तहत मालाखेड़ी में पाइप लाइन डालने का काम शुरू हाे गया है। एक दिन पहले जिस सड़क पर खुदाई की थी वहां अाधी सड़क पर पाइप लाइन डाल दी है। पाइपलाइन डालने के बाद खुदाई का मलबा वापस उस पर डाल दिया है। इससे लाेगाें काे दिक्कतें हाेंगी। वार्ड पार्षद ने नपा से साफ कहा है िक सड़क काे दुरुस्त कराया जाए। नपा 200 कराेड़ रुपए से अंडरग्राउंड सीवरेज सिस्टम बना रही है। इसमें 170 कराेड़ रुपए की लगात पूरी याेजना पर लगेगी अाैर 30 कराेड़ रुपए मेंटेनेंस के लिए रहेगा। याेजना के तहत एसटीपी का काम भाेपाल तिराहे के पास हाे रहा है ताे पाइप लाइन डालने का काम मालाखेड़ी से शुरू हाे गया है। यहां अभी सड़क की खुदाई चल रही है। इसके बाद यहां पाइप लाइन डाली जाएगी। जहां पाइप लाइन डल गई है वहां से काम अागे बढ़ा दिया है लेकिन सड़क काे पहले जैसे नहीं किया है। सड़क पर कंकर बिखर रहे हैं। इससे वाहनाें के फिसलने की अाशंका है। पार्षद जमना बाबरिया ने कहा कि कंपनी काे सड़क पहले की तरह दुरुस्त करना है। इसे वे पूरा करेंगे। इधर सहायक यंत्री अारसी शुक्ला ने बताया काम कंपनी को साफ कहा गया है कि जब भी सड़क पर काम पूरा हाे जाए ताे वे पहले जैसी उसे सामान्य करेंगे।
होशंगाबाद| मालाखेड़ी में सीवरेज पाइपलाइन डालने के बाद खुदी सड़क।

ठेका कंपनी सड़क खुदाई के बाद मरम्मत नहीं करती तो भास्कर को वाट्सएप 9300757639 नंबर पर फोटो भिजवाएं, हम उसे प्रकाशित कर जिम्मेदारों तक पहुंचाएंगे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-after-putting-sewerage-pipeline-in-malakhedi-put-debris-back-while-cement-slab-was-to-be-made-084614-6085368.html
No comments:
Post a Comment