
हरदा| शहर के एक निजी स्कूल के एक छात्र ने दो शिक्षकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। छात्र ने मंगलवार को गांव से खाद लेने हरदा आए उसके पिता को सारा मामला बताया। जिन्होंने डायल 100 को सूचना दी। सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित छात्र ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि सोमवार को वह प्रार्थना के लिए लाइन में लगा था। इस दौरान बिना किसी कारण के शिक्षक सद्दाम व शकील ने उससे मारपीट की। संस्था के संचालक गिरीश सिंहल ने बताया कि छात्र को अनुशासनहीनता के कारण डांटा था। कोई मारपीट नहीं की गई। मैं आज शहर से बाहर कल पूरी जानकारी लूंगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-student-accuses-teachers-of-assault-084511-6092383.html
No comments:
Post a Comment