Thursday, December 19, 2019

प्रशासन की टीम ने सड़क और फुटपाथ से ठेले हटवाए, सख्त कार्रवाई की दी चेतावनी

बैराड़ नगर परिषद के अंतर्गत नए बस स्टैंड पर रोड किनारे हाथ ठेले वालों ने अतिक्रमण कर दुकानदारी करने वालों को प्रशासन की टीम ने गुरुवार को वहां से खदेड़ दिया। यह कार्रवाई एसडीएम पोहरी पल्लवी वैद्य, एसडीओपी राकेश व्यास के निर्देश पर सीएमओ एए कुर्रेशी एवं नगर परिषद कर्मचारियों द्वारा की गई है साथ ही उन्हें हिदायत दी गई कि अब यहां खड़े पाए गए तो जब्ती की कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब यह है कि पूरे कस्बे में रोड किनारे फुटपाथ पर हाथ ठेले एवं दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानी हो रही थी। स्थिति थी कि धौरिया रोड़ पर कभी-कभी तो ट्रैिफक जाम की स्थिति बन जाती थी। यहां रोड़ किनारे लगने वाले ठेलों पर कार्रवाई करते हुए एक सड़क को अतिक्रमण मुक्त करा दिया है। वहीं नागरिकों ने पुराने माता रोड से लेकर धौरिया रोड तक रोड किनारे के अतिक्रमण को हटाए जाने की मांग प्रशासन से की है।

बैराड़ में ठेला दुकानदारों को हटाते प्रशासनिक टीम।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Berad News - mp news the administration team removed the carts from the road and pavement warned of strict action


source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-the-administration-team-removed-the-carts-from-the-road-and-pavement-warned-of-strict-action-072528-6219586.html

No comments:

Post a Comment