शाम 7 बजे से कार्यक्रम प्रारंभ हुए। जो करीब एक घंटे चले। डॉ. विवर्त लाल व एएसपी विवेक लाल ने संबोधित किया। कार्यक्रम में ड्रामों के अतिरिक्त विभिन्न आंचलिक नृत्यों की प्रस्तुति हुईं। इस बीच छोटे-छोटे बच्चों ने मंच से प्रस्तुति दी। डॉ. विवर्त लाल व नीलम लाल ने बताया कि आज से प्रारंभ हुए ये क्रिसमस कार्यक्रम 1 जनवरी तक चलेंगे। जिसके अंतर्गत ही 25 दिसंबर को चर्च भवन में क्रिसमस आराधना व मिलन समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इसी कड़ी में 11 दिसंबर को सीनियर सिटीजन का क्रिसमस कार्यक्रम होगा। सुबह 11.30 बजे से समाजगृह में कार्यक्रम प्रारंभ होगा। जिसकी प्रभारी डॉ. डॉली लाल होगीं। इसी तरह 14 दिसंबर को पीवी लाल निवास, 15 दिसंबर को समाज गृह व 19, 21, 22, 23,24 दिसंबर को भी समाजगृह में कार्यक्रम होगा। 25 दिसंबर को क्रिसमस आराधना चर्च भवन में होगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/damoh/news/mp-news-christmas-festival-series-presentations-by-children-tableaux-were-also-decorated-090515-6124177.html
No comments:
Post a Comment