
बैतूल | गायत्री परिवार द्वारा रविवार को वैष्णवी नगर गोठाना में आदित्य पारखे के आवास पर सूर्यसाधना यज्ञ का आयोजन किया। इस अवसर पर विश्व-शांति और जनकल्याण के लिए गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करते हुए आहुतियां छोड़ी। यज्ञ का संचालन रामरतन कावड़े और एमआर लोखंडे ने किया। रविशंकर पारखे ने अखंड ज्योति के पाठकों का तिलक लगाकर सम्मान किया। पंडित रामसूरत मिश्रा ने कहा कि अखंड ज्योति पत्रिका ज्ञान क्रांति का संदेश देती है। इस अवसर पर जीआर सराटकर, पीआर कोसे, केएल हारले, जनकलाल खपरिए, टुक्ड़या पवार, रामजी पाटिल, कमला राने, शीला ठेपे, पूनम राने, कुंती कावड़े, संध्या लोखंडे समेत स्थानीय परिजन मौजूद थे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-readers-were-honored-in-suryasadhana-yagya-074105-6133457.html
No comments:
Post a Comment