भास्कर संवाददाता | हरदा
जिले में विभिन्न जगहों पर नर्मदा से नाव की मदद से रेत की चोरी की जा रही थी। लगातार इस तरह की प्रशासन तक शिकायतें पहुंच रही थी। इसे देखते हुए कलेक्टर एस. विश्वनाथन ने बुधवार को नावों पर नंबरिंग करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने खनिज विभाग के अधिकारियों से कहा कि नर्मदा किनारे बसे गांवों में रेत निकालने के काम में रेत निकालने में नाव का उपयोग किया जा रहा है। विभाग के अधिकारी संबंधित ग्राम पंचायतों से समन्वय बनाएं। नदी में चलने वाली नावों पर नंबर दर्ज करें। जिससे रेत चोरी संबंधी सूचना या शिकायतों के मामलों में नंबर के आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर ने कहा कि जिले में लाइसेंस प्राप्त खदानों की फेंसिंग के पूर्व में निर्देश दिए थे। अधिकारी सभी खदानों का निरीक्षण करें। जहां आदेश का पालन न हो रहा हो, वहां लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। कलेक्टर ने अवैध रेत खनन को गंभीरता से लेते हुए टीम बनाकर निरीक्षण और कार्रवाई के निर्देश दिए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/harda/news/mp-news-number-will-be-recorded-on-boats-plying-in-narmada-to-stop-sand-mining-084543-6101826.html
No comments:
Post a Comment