भास्कर संवाददाता |बदरवास
नगर के निजी शैक्षणिक संस्थान में बाबा साहब डॉ. भीमराव अांबेडकर के 64 वे महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें छात्रों को बताया देश में करोड़ों वंचितों, शोषितों और शदियों से गुलामी की जंजीरों में जकड़े लोगों को आजादी दिलाने और विश्व में सम्मान दिलाने के लिए जीवन भर संघर्ष किया। कुमकुम कुशवाह ने इस विषय पर भाषण देकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
इसके साथ ही भारतीय संविधान के निर्माता भारत र| बाबा साहब डॉ.भीमराव अांबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर विद्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब के विचारों को लेकर भाषण व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय, तृतीय स्थान कुमकुम कुशवाह, रिंकेश यादव, अंकिता धाकड़ ने साथ ही निबंध प्रीतियोगिता में वीरेंद्र जाटव, अजय बामनिया एवं सनी बैरागी ने प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अंत में गोपाल सत्यार्थी ने बाबा साहब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षों की व्याख्या की।
भाषण व निबंध प्रतियोगिता में मौजूद स्कूली बच्चे व शिक्षक।
बच्चो को अध्ययन सामग्री भेंट कर दिया सफाई का संदेश
दिनारा कस्बे के शासकीय कन्या प्राथमिक विद्यालय में समाजसेवी राजा भैया परिहार ने आधा सैकड़ा से अधिक स्कूली बच्चों को कॉपी, सिलेट, पेंसिल, रबर, कटर, पेन आदि लेखन सामग्री भेंट कर दलितों के मसीहा डॉ. बाबा साहब भीम राव अांबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान परिहार ने बच्चों से साफ-सफाई, प्रतिदिन विद्यालय आने सहित नियमित पढ़ाई की समझाइस दी और कहा कि वे नियमित पढ़ाई करें और मेहनत करें। इस मौके पर विद्यालय की प्रधान अध्यापिका पुष्पा गौर, अध्यापिका हेमलता स्वर्णकार, अध्यापिक पुष्पा नरेश, अतिथि शिक्षक देवेंद्र कुमार अहिरवार एवं रामसहाय परिहार, केके पत्रकार आदि सहित विद्यालय की छत्राएं मौजूद थी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/shivpuri/news/mp-news-baba-saheb-ambedkar-freed-the-exploited-and-the-underprivileged-from-the-chains-of-slavery-kumkum-072515-6115392.html
No comments:
Post a Comment