Thursday, December 5, 2019

बीआरटीएस पर एलिवेटेड कॉरिडोर की डिजाइन फाइनल, दो साल में तैयार होगा, सात किमी होगी लंबाई, साढ़े 15 मीटर रखेंगे चौड़ाई

बीआरटीएस कॉरिडोर पर सात किलोमीटर लंबे और साढ़े 15 मीटर चौड़े एलिवेटेड कॉरिडोर की डिजाइन फाइनल हो चुकी है। पीडब्ल्यूडी ने भोपाल मुख्यालय को डिजाइन सौंप दी है। पीडब्ल्यूडी के िब्रज सेक्शन के गिरजेश शर्मा ने बताया एलिवेटेड कॉरिडोर की दूसरी भुजा पहले पलासिया चौराहे पर एमजी रोड की तरफ उतारी जाना थी।

मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट के अफसरों के साथ बैठक में पता चला कि वहां पर मेट्रो का स्टेशन आ रहा है। इसलिए भुजा वहां न उतारते हुए गीताभवन चौराहे पर ढक्कनवाला कुआं की ओर उतारी जाना प्रस्तावित किया है। तीसरी भुजा शिवाजी वाटिका चौराहे पर कृषि कॉलेज की ओर उतारी जाएगी। जबकि पहली भुजा गिटार तिराहे पर उतरेगी। तीनों भुजाएं 250 से 300 मीटर पर उतारी जाएंगी। एलिवेटेड कॉरिडोर बनाने के लिए दो साल की समय सीमा निर्धारित की है।

पांच महीने में तीन बार एलिवेटेड कॉरिडोर की डिजाइन बदल चुकी है। अफसरों का कहना है डिजाइन अब फाइनल हो चुकी है। इसमें तीन भुजाएं होंगी। एलिवेटेड कॉरिडोर में दोनों तरफ सात-सात मीटर की चौड़ाई में दो-दो लेन तैयार की जाएगी। शुरुआत एमआर 9 चौराहे से होगी। यहां पर दोनों तरफ की भुजाएं अलग-अलग चलेंगी अौर प्रेस कॉम्प्लेक्स से दोनों भुजाएं एक साथ हो जाएंगी। हालांकि दोनों भुजाओं के बीच में और दोनों किनारे पर क्रैश बैरियर भी बनाए जाएंगे। पिलर बनाए जाने के लिए बीआरटीएस के बीच में से तीन मीटर की जगह ली जाएगी।

5 महीने में तीन बार बदल चुके डिजाइन, अब तीन भुजाएं फाइनल

इससे पहले जो डिजाइन बनाई गई थी, उसमें चौथी भुजा शासकीय दंत चिकित्सा महाविद्यालय की ओर उतारना प्रस्तावित किया था

नौलखा चौराहा

03

शिवाजी वाटिका चौराहा

तीसरी भुजा कृषि कॉलेज की ओर उतरेगी। इसके बनने से पीपल्याहाना चौराहा, बायपास की कनेक्टिविटी आसान हो जाएगी।

एमवाय हॉस्पिटल

3

02

गीता भवन चौराहा

दूसरी भुजा ढक्कन वाला कुआं की तरफ उतरेगी। मधुमिलन, सरवटे, ग्वालटोली की राह आसान बनेगी।

होमगार्ड ऑफिस

ढक्कन वाला कुआं की ओर

2

300

मीटर लंबाई में उतारी जाएंगी तीनों भुजाएं। इससे स्लोप ठीक रहेगा।

1

01

गिटार तिराहा

एलिवेटेड कॉरिडोर की पहली भुजा गिटार तिराहे पर उतरेगी। साकेत, मनीषपुरी जैसे पॉश क्षेत्रों में पहुंचना होगा आसान।

10.5

मीटर तक रहेगी एलिवेटेड कॉरिडोर की ऊंचाई। कम से कम 8 मीटर होगी

8 से साढ़े 10 मीटर की रहेगी ऊंचाई

बीआरटीएस पर एलिवेटेड कॉरिडोर की ऊंचाई 8 से साढ़े 10 मीटर रहेगी। इसमें जहां पर मेट्रो प्रोजेक्ट रहेगा, वहां पर ऊंचाई को ढाई मीटर घटाकर 8 मीटर कर दिया है। बाकी के हिस्से में जरूरत के हिसाब से ऊंचाई को 9 से साढ़े 10 मीटर रखा गया है। जहां पर मेट्रो प्रोजेक्ट है, वहां ब्रिज का स्पान 15-15 मीटर का रहेगा। बीआरटीएस के स्टेशन पर 30-30 मीटर का स्पान रहेगा। हालांकि अगर जरूरत पड़ी तो 40 मीटर तक के स्पान प्रस्तावित किए हैं।

श्रीमाया होटल



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/dhar/news/mp-news-the-design-final-of-the-elevated-corridor-on-brts-will-be-ready-in-two-years-will-be-seven-km-in-length-will-keep-width-of-15-and-a-half-meters-082013-6109626.html

No comments:

Post a Comment