
होशंगाबाद| गोवर्धन मठपुरी पीठाधीश्वर जगदगुरू शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती 12 दिसंबर को हाेशंगाबाद अाएंगे। उनके आगमन की तैयारियां की जा रही हैं। अनुयायियाें ने शंकराचार्य निश्चलानंद सरस्वती के अागमन का संदेश देने अस्पताल चाैराहे से इंदिरा चौक, सतरास्ता तक बाजार क्षेत्र में जनसंपर्क कर प्रवचन का लाभ लेने का अामंत्रण दिया। नपा अध्यक्ष डॉ. अखिलेश खंडेलवाल ने बताया गैरराजनीतिक धार्मिक कार्यक्रम है। इसमें नागरिकाें काे अाध्यात्मिक, बाैद्धिक अाैर धार्मिक सतसंग का लाभ मिलेगा। अामंत्रण समिति में शामिल रजनी यादव, उमेश ठाकुर, वृतेश तिवारी, उदित, सतीष खंडेलवाल, प्रकाश शर्मा, राजेश रैकवार, मनीष परदेशी, रूपेश राजपूत, विशाल दीवान अाैर सदस्याें ने जनसंपर्क कर अनुयायियाें काे अामंत्रण दिया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-shankaaracharya-nischalananda-saraswati-will-come-for-12-084546-6085377.html
No comments:
Post a Comment