युवा वर्ग संरक्षक विजय जैन धुर्रा ने कहा कि मुनिश्री अभय सागरजी, प्रभात सागरजी महाराज ससंघ का चातुर्मास 3 साल पहले अशोकनगर में हुआ था। तब से ही हर साल पिच्छिका परिवर्तन समारोह युवा वर्ग नए रूप के साथ किया जा रहा है। मुनिश्री अभय सागर जी की पिच्छिका को खुरई नगर के निर्माण व्यवसाय कृषि यंत्र के काल्पनिक स्वरूपों ट्रैक्टर ट्राॅली पंजा, थ्रेसर, बोनी मशीन के साथ पिच्छिका को मेरे देश की धरती उगले हीरा मोती मेरे देश की धरती गीत के बीच हजारों भक्तों की जय जयकार के बीच लाया गया। मुनिश्री प्रभात सागर जी महाराज की नवीन पिच्छिका देश की सीमाओं की सुरक्षा करने वाले सैनिकों को नमन करते हुए युद्धक टैंक से लाई गई। इस दौरान मेरे वतन के लोगों जरा याद करो कुर्बानी जो शहीद हुए हैं उनकी जरा याद करो कुर्बानी गीत की प्रस्तुति दी गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-ashoknagar-confederation-of-munishree-abhay-sagar-maharaj-063536-5982688.html
No comments:
Post a Comment