Tuesday, November 19, 2019

अंतराष्ट्रीय हॉस्पिटेलिटी अवार्ड से सम्मानित हुए तावरे

अशोकनगर | दलित उत्थान के लिए कार्यरत सामाजिक कार्यकर्ता अमित तावरे को अंतरराष्ट्रीय हॉस्पिटेलिटी अवार्ड से समारोह में सम्मानित किया गया। नई दिल्ली में आयोजित इस कायक्रम में नेपाल सरकार के पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में केन्द्रीय अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी , केन्द्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल और केन्द्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते ने श्री तावरे को यह सम्मान दिया। श्री तावरे को यह सम्मान समाज के विभिन्न वर्गों विशेष कर दलित और पिछड़ा वर्ग के लिए किया जा रहे सामाजिक कार्यों के लिए दिया गया। वर्ष 2018 में उन्होंने अनुसूचित जाति का संयोजक रहते हुए पूरे मप्र में दलित स्वाभिमान यात्रा निकाली थी। इस अवसर पर मिस इंडिया सिमरन अहुजा, अर्जेंटीना के राजपूत डेनियल, कम्बोडिया के धर्मगुरु, फैशन डिजाइनर रोजी अहलुवालिया अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-tavre-awarded-with-international-hospitality-award-063540-5982689.html

No comments:

Post a Comment