स्वास्थ्य विभाग के ब्लॉक कम्युनिटी मोबिलाइजर भूपेंद्र सिंह पवार द्वारा राष्ट्रीय सघन मिशन इंद्रधनुष 2.0 को सफल बनाने में अंतर विभागीय अधिकारियों को उनके विभाग के उत्तरदायित्व और इस कार्यक्रम में उनकी सफल बनाने में भूमिका के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।
जिन क्षेत्रों में टीकाकरण कार्यक्रम चलाया जाएगा उनके प्रचार-प्रसार के लिए ब्लॉक स्तर पर क्या रणनीति बनाई जाएगी इसके बारे में बीईई अनूप पाटकर ने जानकारी दी। प्रभारी खंड कार्यक्रम प्रबंधक केपी रघुवंशी ने बताया कि बच्चों का पूर्ण टीकाकरण करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है ताकि वे सभी बीमारियों से बचे रहें और उनका जीवन खुशहाल बन सके।
यह कार्यक्रम किन-किन क्षेत्रों में चलाया जाएगा इस बारे में भी जानकारी दी। इस ब्लॉक स्तरीय टास्क फोर्स बैठक में महिला बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी अतिराज सिंह सेंगर, शिक्षा विभाग से ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विनोद सिंह रघुवंशी, जनपद पंचायत, वन विभाग नगर पालिका, कृषि विभाग, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, पुलिस विभाग, विद्युत विभाग सहित कई विभागों के अधिकारी औश्र कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की बैठक में मौजूद अधिकारी व कर्मचारी मिशन पर चर्चा करते हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-mission-indradhanush-20-to-make-the-lives-of-children-happy-063532-5982622.html
No comments:
Post a Comment