गर्ल्स काॅलेज में छात्राअाें काे स्वराेजगार से जाेड़ने गाेबर गैस उत्पादन का 20 दिन का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। 107 छात्राअाें काे बायाे गैस संयंत्र की प्रक्रिया का प्रशिक्षण देने चयनित किया गया है। काॅलेज में स्वामी विवेकानंद मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में अायाेजित प्रशिक्षण शिविर छात्राअाें काे विशेष प्लांट लगाकर गाेबर गैस बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रकोष्ठ प्रभारी डाॅ. संगीता अहिरवार ने बताया काॅलेज मेें अधिकांश छात्राएं ग्रामीण क्षेत्र की हैं जहां गाेधन की अधिकता है। एेसे में छात्राअाें काे गाे पालन अाैर उससे हाेने वाले लाभ अाैर अतिरिक्त कार्य का प्रशिक्षण देने से छात्राएं अासानी से इस कार्य काे स्वराेजगार अाैश्र राेजगार में अपनाकर गांव अाैर शहर के लिए सहयाेगी कार्य कर सकती हैं। इसी उद्देश्य काे ध्यान में रखते हुए छात्राअाें काे गाेबर गैस संयंत्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा प्रशिक्षण के लिए छात्राओं का चयन किया।
20 दिन के प्रशिक्षण में छात्राओं को बताएंगे कैसे बनाए गाेबर गैस
काॅलेज में बाबई के विशेषज्ञ अशाेक वर्मा, ग्राम राजाैन के जयप्रकाश दायमा छात्राअाें काे गाेबर गैस बनाने का प्रशिक्षण देंगे। प्लांट बनाने उसमें गाेबर एकत्र करने के बाद उससे गाेबर गैस बनाने अाैर इसे प्लांट से लाेगाें के घराें तक पहुंचाकर इससे भाेजन पकाने के लिए उपयाेग करने तक की प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-students-will-be-able-to-make-employment-gas-and-explore-employment-opportunities-in-the-village-itself-073014-6000694.html
No comments:
Post a Comment