
अरन्याकलां के बस स्टैंड पर शुजालपुर आष्टा मार्ग के निर्माण के चलते सड़क का निर्माण का काम किया जा रहा है। इस दौरान गांव के लोगों की सुविधा तथा पानी सड़क पर नहीं भरे, इसके लिए नाली का निर्माण किया जा रहा है। नाली निर्माण का कई दिनों से अधूरा पड़ा है। साथ ही संबंधित ठेकेदार ने बीच में पड़ने वाले एक पेड़ की न तो छटाई की और न ही इसको काटा। इससे हादसे का भय बना हुआ था। इसको लेकर 19 नवंबर के अंक में समाचार प्रकाशित कर प्रशासन का ध्यान आकर्षित कराया गया ताकि किसी प्रकार की दुर्घटना को रोका जा सके। एसडीएम विवेक सिंह ने भी इस संबंध में संबंधित ठेकेदार से चर्चा कर अधूरे काम को पूरा करने तथा पेड़ के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना ना हो, इसके लिए उसकी छंटाई के बारे में निर्देशित किया था। इसके बाद ठेकेदार ने गुरूवार को जिस स्थान पर पेड़ के कारण हादसे का भय बना हुआ था उसको हटाने का काम शुरू किया गया। इस बारे में प्रदेश सेवादल के प्रदेश पदाधिकारी कैलाश उपलादिया का कहना है कि इस प्रकार से कई जगह पर ठेकेदार द्वारा अनियमितता की गई है। ठेकेदार को हड़लाय मार्ग पर जो पुलिया का निर्माण का काम छोड़ दिया गया है उसको भी पूरा करना चाहिए, नहीं तो भविष्य में उसमें दुर्घटना होने का भय है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/sehore/news/mp-news-after-the-complaint-the-tree-near-the-power-line-was-cut-down-073009-6000488.html
No comments:
Post a Comment