Thursday, November 21, 2019

धुंध नहीं, धूल है... पवारखेड़ा-बाबई बायपास रोड न पक्की बन सकी, न मरम्मत शुरू हुई

हाेशंगाबाद| पंवारखेड़ा से बाबई राेड तक के बायपास पर धूल उड़ने के कारण धुंध सा नजारा नजर अाता है। धूल के कारण सड़क पर दिखना बंद हाे जाता है। हादसे होने का भी अंदेशा रहता है। बायपास बनने के बाद से ही यह सड़क हमेशा खराब रही है। इस बार भी पीडब्ल्यूडी ने इसकी मरम्मत के लिए टेंडर जारी किया है। पर रेत के अाेवरलाेड डंपराें की अावाजाही से यह सड़क ज्यादा दिन तक नहीं चल पाती है।

सीसी राेड का प्रस्ताव है

विभाग ने सड़क काे सीसी राेड बनाने का प्रस्ताव भी भेजा है। लाेक निर्माण विभाग के एसडीअाे पीके जैन ने बताया बायपास की मरम्मत 1.78 कराेड़ से हाेगी। यह काम अगले माह से शुरू हाे जाएगा।

क्लिक टाइम 3.50PM

स्थान :

पंवारखेडा बायपास



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Babai News - mp news there is no mist there is dust the pawarkheda babai bypass road could not be built nor repair started


source https://www.bhaskar.com/mp/hoshangabad/news/mp-news-there-is-no-mist-there-is-dust-the-pawarkheda-babai-bypass-road-could-not-be-built-nor-repair-started-073018-6000686.html

No comments:

Post a Comment