Wednesday, November 20, 2019

भारतीय किसान संघ ने बजरंग बली को दिया ज्ञापन, कहा -तहसीलदार ने लेने से किया मना

भारतीय किसान संघ प्रमुख मांगों को लेकर बुधवार दोपहर 3 बजे तहसील कार्यालय पहुंचा। जहां एसडीएम केसी ठाकुर के ना होने पर तहसीलदार डॉ. रश्मि श्रीवास्तव को ज्ञापन देने कार्यालय गए। तहसीलदार श्रीवास्तव अपने बोर्ड पर कार्य कर रही थीं, समय निकालकर तहसीलदार ने भारतीय किसान संघ के बीच पहुंचीं और उनकी बात सुन लौटकर अपने बोर्ड पर चली गईं। नाराज भाकिसं के कार्यकर्ताअों ने नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन तहसील स्थित बजरंगबली के मंदिर पर अपना ज्ञापन दे दिया।

इन मांगों को लेकर किसान पहुंचे थे तहसील कार्यालय - वर्तमान में यूरिया खाद की बहुत समस्या होने के कारण प्रति हेक्टेयर के लिए 5 बैग यूरिया उपलब्ध कराएं। किसानों के द्वारा कर्ज लेकर बोवनी कार्य किया गया तथा अन्य व्यवस्था की। इसलिए मुआवजे के भुगतान अतिशीघ्र किया जाए। बीमा राशि द्वारा कंपनी के द्वारा जल्द किया जाए, किसानों को लगातार 10 घंटे बिजली दी जाए। जहां बिजली की समस्या ट्रांसफर व तारों को लेकर है इसके लिए जल्द सुधार किया जाए। प्रांतीय उपाध्यक्ष डूंगरसिंह सिसोदिया, जिलाध्यक्ष कृपाल सिंह, बालमुकुंद पाटीदार, शामगढ़ तहसील अध्यक्ष नैनसिंह खाखरी सहित अन्य मौजूद थे।

भारतीय किसान संघ ने बजरंगबली को दिया ज्ञापन, की नारेबाजी

किसानों ने बिजली कंपनी अधिकारियों को बुलाने की बात कही

भाकिसं कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन देने के लिए समय मांगा था, हमने दोपहर 2 बजे का बताया। कार्यकर्ता 3 बजे पहुंचे जब हम बोर्ड में थे। बाेर्ड छोड़कर ज्ञापन लेने आए लेकिन कार्यकर्ता किसानों ने मौके पर ही बिजली कंपनी के अधिकारियों को बुलाने की बात कहीं। हमने बोर्ड का कहकर दूसरे दिन बैठकर चर्चा करने की बात कही तो कार्यकर्ता किसान बजरंगबली को ज्ञापन देकर निकल गए। डॉ. रश्मि श्रीवास्तव, तहसीलदार, गरोठ



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Garoth News - mp news indian farmers association gave memorandum to bajrang bali said tehsildar refused to take


source https://www.bhaskar.com/mp/mandsour/news/mp-news-indian-farmers-association-gave-memorandum-to-bajrang-bali-said-tehsildar-refused-to-take-072214-5991532.html

No comments:

Post a Comment