बल्देवगढ़ मार्ग मार्ग विंध्यवासिनी बांध की सूखी नहर में एक युवक के शव मिला है। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र साहू निवासी घुवारा का शव सेवार रोड पर सूखी नहर में पड़ा। शव दिखने पर राहगीरों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा बनाया और पीएम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। देर रात तक मामले की जांच जारी थी। लोगों ने बताया कि जहां मृतक का शव पड़ा था, वहीं पास में ही छोटा हाथी भी खड़ा पाया गया। इस संबंध में थाना प्रभारी बृजेश कुमार का कहना है कि शव का पीएम कराया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति कुछ स्पष्ट हो पाएगी।
मारपीट में घायल 4 दिन बाद बुजुर्ग की हुई मौत
सुजानपुरा में दो पक्षों में हुए विवाद के दौरान लाठियां चलीं। जिसमें करीब 1 दर्जन लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने दोनों पक्षों के लाेगों पर मामला दर्ज किया था। बल्देवगढ़ थाना प्रभारी बृजेश कुमार ने बताया कि घटना में अल्मा अहिरवार की स्थिति गंभीर होने के चलते उसे झांसी रैफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/chhatarpur/news/mp-news-dead-body-found-in-dry-canal-of-vindhyavasini-dam-072506-5988287.html
No comments:
Post a Comment