
एनसीसी कैडेट्स ने एनसीसी दिवस पांच दिवसीय कार्यक्रमों का आरंभ किया गया। 71 वें एनसीसी दिवस के उपलक्ष्य में 20 नवंबर से 24 नवंबर कार्यक्रम आयोजित होंगे। पहले दिन कैडेट्स ने 35 वीं वाहिनी एनसीसी के शिवपुरी के कमान अधिकारी कर्नल एसके सिसोदिया के निर्देशानुसार बुधवार को वृद्ध आश्रम का भ्रमण किया। इस अवसर पर केडेट्स ने वृद्ध आश्रम में श्रमदान किया। इसके उपरांत वृद्ध आश्रम में उपस्थित सभी वृद्ध जनों को फल वितरित किए गए। इस दौरान शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एनसीसी अधिकारी मनोज भिरोरिया, उत्कृष्ट विद्यालय के खिलान सिंह, शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कैंट के यशवंत शर्मा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 2 के टीओ संजय झा उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी कैडेटों को अपने परिवार एवं समाज के बुजुर्गों का सम्मान करने की शपथ दिलाई तथा वितरण किया गया।
एनसीसी केडेटस ने वृद्धाश्रम पहुंचकर श्रमदान किया और बुजुर्गों का सम्मानित कर उनका आशीर्वाद किया।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-ncc-cadets-honored-the-elderly-and-performed-shramdaan-in-the-old-ashram-072602-5990534.html
No comments:
Post a Comment