Wednesday, November 20, 2019

सफलता के लिए निरंतर अभ्यास जरूरी : जितेन्द्र

स्कूली छात्रों के साथ मौजूद शिक्षक व मोटिवेशनल स्पीकर।

स्कूल में कार्यक्रम आयोजित मोटिवेशनल स्पीकर जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने दिया स्कूली छात्रों को कॅरियर मार्गदर्शन

भास्कर संवाददाता| गुना

छत हमें ऊंचा लक्ष्य रखने, घड़ी हर क्षण का सदुपयोग करने व कैलेंडर ज्ञान को ताजा रखने की प्रेरणा देता हैं। यह बात जितेंद्र सिंह रघुवंशी ने शासकीय हाई स्कूल करोद में ओजस यूथ क्लब द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मोटिवेशनल स्पीकर के रुप में कहीं।

उन्होंने छात्रों को मार्गदर्शन देते हुए बताया कि छात्र चाहे तो अपने आसपास के वातावरण व वस्तुओं से भी प्रेरणा ले सकते हैं। इसके पश्चात उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य के रोजगार के अवसरों, रुचि के अनुसार रोजगार के चयन व उसके लिए आवश्यक तैयारियों के विषय में बताते हुए कहा कि सफलता एक दिन में नहीं मिलती इसके लिए लक्ष्य निर्धारित कर निरंतर अभ्यास की आवश्यकता होती हैं। इस दौरान श्री रघुवंशी ने छात्रों के कैरियर संबंधी प्रश्नों के जवाब बखूबी दिए व उनका उत्साहवर्धन किया। संस्था प्राचार्य सुरेश कमार झा ने श्री रघुवंशी का माल्यार्पण कर स्वागत उद्बोधन दिया। तत्पश्चात ओजस क्लब यूथ प्रभारी सुरेंद्र सिंह गौड़ ने क्लब की गतिविधियों से अवगत कराया गया। आभार प्रदर्शन रतन सिंह कुशवाह ने मंच संचालन र|ेश कुमार नामदेव ने किया। इस अवसर पर शिक्षक धर्मेंद्र सक्सेना, मुकेश कुमार पिप्पल, विशाखा जारौलिया, केदार सिंह धाकड़ एवं समरथ सिंह धाकड सहित बड़ी संख्या में छात्र -छात्राएँ उपस्थित रहे।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news continuous practice is necessary for success jitendra


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-continuous-practice-is-necessary-for-success-jitendra-072558-5990533.html

No comments:

Post a Comment