Wednesday, November 20, 2019

डीएसओ ने की कॉलेज के पुस्तकालय से किताबें देने और पुनर्मूल्यांकन का रिजल्ट घोषित करने की मांग

पीजी काॅलेज की डीएसओ इकाई ने छात्रों की समस्याओं को लेकर काॅलेज प्राचार्य को दिया ज्ञापन

भास्कर संवाददाता| गुना

पीजी कालेज की डीएसओ इकाई ने छात्रों को स्टेशनरी वितरित करने व सप्लीमेंट्री वाले छात्रों को छात्रवृत्ति फार्म भरने व एसटी के छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति वितरित कराने एवं पुनर्मू्ल्यांकन कराने वाले सभी छात्रों का रिजल्ट घोषित कराने की मांग काे लेकर कालेज प्राचार्य वीके तिवारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में जल्द से जल्द छात्रों की समस्याओं का समाधान किए जाने की मांग की गई।

डीएसओ द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि सत्र को आरंभ हुए लगभग 5 माह बीत चुके हैं परंतु अभी तक भी छात्रों को न तो पुस्तकालय से किताबें दी जा रही है और न ही एससी-एसटी वर्ग के छात्रों को मिलने वाली स्टेशनरी का वितरण किया गया है। जिससे पाठ्य पुस्तकों के अलावा में छात्रों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। वहीं जिन छात्रों ने सप्लीमेंट्री परीक्षा दी है, उनके छात्रवृत्ति फॉर्म कॉलेज में जमा नहीं किए जा रहे हैं। इनमें से कई छात्र जो अपनी सप्लीमेंट्री परीक्षाओं को पास कर लेंगे तब इन्हें छात्रवृत्ति मिलने चाहिए। परंतु फॉर्म न भर पाने की स्थिति में छात्रवृत्ति से वंचित होना पड़ेगा। जबकि महाविद्यालय प्रशासन ने पहले ही छात्रों से पूरी फीस जमा करा ली है। वहीं एसटी वर्ग के कई छात्र ऐसे हैं जिन्हें पिछले सत्र की स्कॉलरशिप भी नहीं मिल पाई है। यह छात्र पिछले लंबे समय से इधर से उधर भटक रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान भी अभी तक नहीं हो पाया है।

पिछले दिनों प्रथम एवं तृतीय वर्ष के सैकड़ों छात्रों का परीक्षा परिणामों में गड़बड़ी की गई थी जिसे लेकर छात्रों ने विश्वविद्यालय पहुंचकर अपना विरोध दर्ज कराया था। जिसके परिणाम स्वरूप छात्रों को कॉपियां दिखाई गई थी। जिस पर छात्रों ने अपनी आपत्ति दर्ज कराई थी, परंतु इस का परीक्षा परिणाम विश्वविद्यालय द्वारा अभी तक घोषित नहीं किया गया है। इस वजह से छात्र प्रवेश फॉर्म छात्रवृत्ति फॉर्म नहीं भर पा रहे हैं।

छात्र हितों को ध्यान रखते हुए डीएसओ ने मांग की है कि विद्यालय के महाविद्यालय के सभी पात्र छात्रों को जल्द से जल्द स्टेशनरी का वितरण किया जाए। सप्लीमेंट्री वाले छात्रों को भी छात्रवृत्ति फार्म भरने दिया जाए एवं सभी वर्ग के छात्रों की रुकी हुई छात्रवृत्ति को जल्द से जल्द वितरित कराया जाए। वहीं पुर्न मूल्यांकन कराने वाले सभी छात्रों का जल्द से जल्द रिजल्ट घोषित करने के लिए संबंधित अधिकारियों से बात कर अविलंब समाधान निकाले जाने की मांग की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Guna News - mp news dso demands to give books from college library and declare revaluation results


source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-dso-demands-to-give-books-from-college-library-and-declare-revaluation-results-072605-5990535.html

No comments:

Post a Comment