सचिव रियाज अहमद खान ने बताया कि इस बैठक में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा लोगों के आधार कार्ड, वोटर कार्ड, समग्र आईडी नहीं होना था, जिस पर आम राय से तय किया गया कि सोसाइटी के मोहल्ला वार डाइरेक्टर अपने मोहल्ले का सर्वे करेंगे और जिन लोगों के उक्त कार्ड आदि नहीं बने हैं या उनमें संशोधन आदि होने की जानकारी देकर ऐसे लोगों को सहयोग देकर उक्त कार्य करवाएंगे। इसी प्रकार नगर पालिका में समग्र आईडी/परिवार एवं परिवार सदस्यों की आईडी को बनवाने में भी सहयोग करेंगे। इस कार्य के लिए बैठक में मोहल्ले वार सदस्यों का चयन किया गया और उन्हें वार्डों में उक्त कार्य करवाने का जिम्मा सौंपा गया। बैठक में विशिष्ट रूप से सोसाइटी के प्रदेश अध्यक्ष जेके पठान के साथ-साथ जिला शाखा के संरक्षक इंजीनियर एआर खान उपस्थित रहे। जिन्होंने उपरोक्त डॉक्यूमेंट बनवाने पर विस्तार से बताया। वहीं सोसायटी की जिला शाखा के पदाधिकारियों एवं संचालक सदस्यों में अशफाक अहमद, ग्यासुद्दीन खान, अनीस सिद्द्धिकी, मेहबूब खान, बशीर अहमद, हाजी अब्दुल समद अली, अब्दुल रज्जाक, फारूक खान, डाॅ. जावेद फारूकी, तौकीर फारूकी, अनवर खान, जावेद खान, अब्दुल रईस, लतीफ खां आदि उपस्थित रहे।
कौमी खिदमतगार सोसाइटी की बैठक में मौजूद प्रतिनिधि।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/guna/news/mp-news-representatives-of-the-society-will-cooperate-in-making-aadhaar-card-voter-card-and-overall-id-072609-5990540.html
No comments:
Post a Comment