
इंदरगढ़ | अखिल भारतीय कोली समाज तहसील इकाई इंदरगढ़ के तत्वाधान में 1857 के स्वतंत्रता संग्राम कि नायिका वीरांगना झलकारी बाई की 189 वी जयंती का समारोह शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत सुबह 10.30 बजे से 2.30 बजे तक वीरांगना झलकारी बाई का चल समारोह एवं शोभा यात्रा शोभा निकाली जाएगी। यात्रा स्टेट बैंक दतिया रोड के पास से पशु अस्पताल सेंवढ़ा रोड तक निकाली जाएगी। दोपहर 2.30 बजे से 4.30 बजे तक आम सभा का आयोजन होगा। 4.30 बजे से 5.30 बजे तक प्रसाद का वितरण एवं समापन किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेंवढ़ा विधायक घनश्याम सिंह, विशिष्ट अतिथि बैजनाथ कुशवाहा विधायक सबलगढ़, रक्षा संतराम सिरोनिया, नाहर सिंह यादव जिला अध्यक्ष कांग्रेस दतिया, खलक सिंह शाक्य दतिया, देशराज करोटिया, डॉ. जनवेद सिंह कुशवाह मौजूद रहेंगे। अध्यक्षता हरगोविंद पटवा द्वारा की जाएगी।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/datia/news/mp-news-veerangana-jhalkari-bai-jayanti-celebrations-today-071018-6004705.html
No comments:
Post a Comment