
बाजना | ग्राम पंचायत झरनिया ऊकाला में तीन दिनी ओपन कबड्डी स्पर्धा हुई। इसमें राजस्थान और मध्यप्रदेश की 35 टीमों ने हिस्सा लिया। विजेता रही टीम हालीवाड़ा भगोरा को 11000, उपविजेता टीम आदिवासी छात्र संगठन रावटी को 7000 रुपए का इनाम दिया। स्पर्धा में विजय हुई टीम को पंचायत झरनिया ऊकाला के सरपंच लगजी चरपोटा, आदिवासी छात्र संगठन जिलाध्यक्ष मुकेश भूरिया, चंदू मईड़ा, दीपक चरपोटा, वीरु डामोर ने पुरस्कृत किया। स्पर्धा का आयोजन राजेश चरपोटा, पप्पू चरपोटा, मांगीलाल चरपोटा, बंटी चरपोटा, मुकेश डोडिय़ार ने किया। कबड्डी स्पर्धा को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/ratlam/news/mp-news-haliwada-team-wins-in-kabaddi-event-063630-5975431.html
No comments:
Post a Comment