Tuesday, November 19, 2019

डॉक्टर और वकील बताएंगे कैसे क्लीन हो अशोकनगर

पहली बार शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए बुद्धिजीवियों से नगरपालिका सुझाव लेगी। डॉक्टर, वकील, मेडिकल संचालकों सहित समूहों को क्लीन अशोकनगर के लिए होने वाली बैठक में आमंत्रित किया गया है। बुधवार को माधव भवन पर शाम 4 बजे होने वाली बैठक में इन सभी से नगरपालिका शहर को स्वच्छ रखने के लिए सुझाव लेगी और आए हुए सुझावों पर अमल करके शहर को स्वच्छता सर्वेक्षण में बेहतर लाने के लिए प्रयास किया जाएगा।

स्वच्छ भारत मिशन के तहत संकल्प बैठक क्लीन अशोकनगर के लिए बुधवार को आयोजित की जाएगी। बैठक में डॉक्टर, वकील, मेडिकल संचालक, समूहों को आमंत्रित किया है, जो शहर को साफ एवं स्वच्छ किस तरह रखा जा सकता है उसे लेकर अपने सुझाव देंगे।

बैठक में विधायक जज पाल सिंह, कलेक्टर डॉ.मंजू शर्मा, नपा अध्यक्ष सुशीला साहू मौजूद रहेंगी। माधव भवन पर शाम 4 बजे होने वाली बैठक में क्लीन अशोकनगर 2020 बनाने के लिए विचार विमर्श किया जाएगा। बैठक का उद्देश्य शहर को स्वच्छता में बेहतर लाने के लिए सभी का सहयोग लेना है। ताकि स्वच्छ शहरों में अशोकनगर का नाम भी शामिल हो सके।

नपा बताएगी किस तरह होगा सूखे और गीले का उपयोग : बुद्धिजीवियों के विचार आमंत्रित करने के साथ ही नगरपालिका वर्तमान में शहर की सफाई के लिए क्या इंतजाम किए हैं उनसे लोगों को अवगत कराएगी। लोगों को बताया जाएगा कि घर से निकलकर ट्रेंचिंग ग्राउंड तक पहुंचने वाले कचरे का किस तरह उपयोग किया जाएगा। सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखना क्यों जरूरी है। किस तरह सूखे और गीले कचरे का उपयोग ट्रेचिंग ग्राउंड पर किया जा सकता है।

पिछले दो सर्वे में पिछड़ी नपा

प्रदेश के 346 शहराें में अशोकनगर काे जब शामिल किया गया था तब अशोकनगर नगरपालिका 109वें नम्बर पर रही थी। अगला सर्वेक्षण जब हुआ तब हमारा शहर 175वें नम्बर पर रहा था। यानि साफ होने की जगह और खराब हालत हो गई थी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news doctors and lawyers will tell how clean ashoknagar


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-doctors-and-lawyers-will-tell-how-clean-ashoknagar-063630-5982659.html

No comments:

Post a Comment