Tuesday, November 19, 2019

दीपावली के बाद से आए हैं तो सिर्फ आलू की सब्जी मिल रही है खाने में

अशोकनगर | शासकीय प्री मैट्रिक छात्रावास की छात्राएं एकत्रित होकर मंगलवार को कलेक्टोरेट पहुंची। जहां उन्होंने कलेक्टर डा. मंजू शर्मा को छात्रावास की अव्यवस्थाओं के बारे में बताते हुए वार्डन को हटा कर नई वार्डन नियुक्त करने की मांग की।

इस दौरान छात्राओं ने बताया कि दीपावली के बाद से आए हैं तो सिर्फ आलू की सब्जी खाने में परोसी जा रही है जबकि वहां जो नाश्ता सुबह बनता है वह भी कम बनाया जा रहा है। छात्राओं की लिखित में शिकायत सुनने के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए हैं।

छात्रावास की छात्राएं बबीता, मोनिका, मनीषा, प्रियंका, आरती, शिवानी, साधना, वंदना आदि ने बताया कि हॉस्टल की वार्डन कमलेश कलावत उनका ध्यान नहीं रखती हैं इसलिए उनको वहां से हटाया जाए। छात्राओं ने बताया कि छात्रावास में न तो खाना ठीक से बनता है और न ही कोई टीचर पढ़ाने के लिए आता है। जबकि दूसरे छात्रावासों में शिक्षक पढ़ाने के लिए नियमित आ रहे हैं। उन्होंने कलेक्टर से मांग की कि कोई ऐसी वार्डन पदस्थ की जाए तो उनका ध्यान रखे, जिससे छात्राएं सुचारू रूप से अपनी पढ़ाई पूरी कर सकें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-since-deepawali-we-have-only-got-potato-vegetable-in-our-food-063635-5982661.html

No comments:

Post a Comment