Tuesday, November 19, 2019

क्षमता से 10 टन ज्यादा माल ले जा रहे ट्रक पर 30 हजार रुपए जुर्माना लगाया

ट्रैफिक पुलिस ओवर लोडिंग और बिना हेलमेट बाइक चला रहे लोगों पर कार्रवाई कर रही है। ओवर लोडिंग पर अब तक का सबसे बड़ा चालान न्यायालय ने किया है। ओवर लोड ट्रक पर 30 हजार रुपए का जुर्माना लगाया है। इस कार्रवाई से ओवर लोड चल रहे वाहनों पर लगाम लग सकेगी।

लगातार बढ़ रहे हादसों के बाद यातायात पुलिस ने शहर के विभिन्न प्वाइंट पर चैकिंग अभियान चलाया है। इसके तहत अब तक 29 चालान कर 41 हजार रुपए का जुर्माना वसूला है। 18 नवम्बर को चेकिंग अभियान शुरू किया था। इसके तहत एक ओवर लोड ट्रक को रोका गया, जो अपनी क्षमता से 10 टन अधिक माल भरकर ले जा रहा था। डीएसपी ने ट्रैफिक नियमों के विरुद्ध वाहन चलाए जाने पर प्रकरण बनाकर न्यायालय में पेश किया। मंगलवार को न्यायालय ने उक्त ट्रक पर 30 हजार रुपए का जुर्माना किया।

दे रहे ट्रैफिक नियमों की समझाइश

डीएसपी श्री शाक्य ने बताया कि एसपी साहब के निर्देशन में कार्रवाई की जा रही है। लगातार चैकिंग प्वाइंट लगाकर समझाइश दी जा रही है। साथ ही नियमों को फोलो न करने वाले वाहन चालकों के चालान बनाए जा रहे हैं। ओवर लोडिंग, बिना हेलमेट बाइक चलाने, शराब पीकर बाइक चलाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Ashoknagar News - mp news truck carrying 10 tons more cargo than capacity fined rs 30 thousand


source https://www.bhaskar.com/mp/ashoknagar/news/mp-news-truck-carrying-10-tons-more-cargo-than-capacity-fined-rs-30-thousand-063626-5982657.html

No comments:

Post a Comment