बैतूल| बैतूल बाजार के खड़ला गांव में शनिवार रात खाना बनाते समय गैस लीकेज से सिलेंडर फटने से झुलसे व्यक्ति को रविवार को नागपुर रैफर कर दिया। प्रधान आरक्षक सुरेश दाते ने बताया खड़ला गांव में घर में खाना बनाते समय गैस लीकेज होने लगी थी। यह देख गंगाधर बारमासे अपनी प|ी इमला और बेटी विनीता को घर से बाहर निकाला। इसके बाद वह फिर से गैस बंद करने कमरे में गया। लीकेज नहीं रुका तो वह बाहर निकल रहा था, इसी दौरान सिलेंडर फट गया। इससे गंगाधर झुलस गया। परिजन ने उसे बैतूल में निजी अस्पताल भर्ती कराया। इसके बाद वहां से उसे नागपुर रैफर कर दिया।
प्रशासन ने नहीं ली सुध
शनिवार रात सिलेंडर फटने से एक व्यक्ति के घायल होने के बाद दूसरे दिन प्रशासन ने घटना को संज्ञान में नहीं लिया। इस बारे में भी जानकारी नहीं जुटाई गई। इस बारे में बात करने पर खाद्य निरीक्षक केके टेकाम ने बताया गैस सिलेंडर फटने के मामले गैस कंपनी ही देखती है। उन्होंने कहा कि आमतौर पर उपभोक्ताओं की लापरवाही से ही ऐसी घटनाएं होती हैं। उन्होंने कहा सोमवार को गैस एजेंसी का पता लगाकर उन्हें नोटिस दिया जाएगा।
 
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-nagpur-referee-scorched-by-gas-cylinder-explosion-064113-6021914.html
No comments:
Post a Comment