बैतूल- इंदौर हाईवे पर रविवार सुबह 10 बजे देवगांव के पास तेल से भरा टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। टैंकर के पलटने से इसमें भरा खाने का तेल गिरने लगा। टैंकर से तेल बहता देख हाईवे किनारे रहने वाले लाेगाें की भीड़ कुप्पी, बाल्टी में तेल भरने के लिए उमड़ पड़ी। पुलिस ने माैके पर पहुंचकर राेका। क्रेन से टैंकर काे सीधा किया। टैंकर तेल लेकर गुजरात से नागपुर की तरफ जा रहा था। यह हादसा राजस्थानी गडरियाें की भेड़ाें के झुंड के टैंकर के सामने आने और भेड़ाें काे बचाने के दाैरान हुअा। टैंकर के पलटने से किसी तरह की चाेट ड्राइवर और क्लीनर काे नहीं आई। माैके पर पुलिस के पहुंचने से तेल भरने वाली भीड़ हट सकी, नहीं ताे पूरे टैंकर का तेल गांव के लाेग कुप्पियाें, बाल्टियाें में भरकर ले जाते। केन से टैंकर काे खड़ा किया और वह आगे रवाना हाे गया।
खेड़ीसावलीगढ़। टैंकर के पलटने और लोगों की भीड़ की वजह से हाईवे पर लगा जाम।
खेड़ीसावलीगढ़। टैंकर से रिसता खाने का तेल कुप्पियों में भरते हुए लोग।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-a-tanker-filled-with-edible-oil-was-overturned-people-carried-away-in-flasks-the-police-stopped-064117-6021915.html
No comments:
Post a Comment