Sunday, November 24, 2019

फुटबॉल : इलेवन स्टार के गाेल कीपर ने कर लिया सेल्फ गोल, उसी की बदौलत 0-1 से जीती राॅयल टीम

शिवाजी प्रीमियम लीग में न्यू बैतूल खेल मैदान पर रविवार काे तीन मैच खेले गए। पहले मैच में जय हिंद, दूसरे में रायल तथा तीसरे मैच में डीसीसी ने मुकाबले जीते। पहला मैच शिवाजी और जय हिंद के बीच खेला गया। जिसमें जय हिंद ने शिवाजी को 2-0 से हराया। जय हिंद की ओर से एक गोल मयंक ने किया। दूसरे मैच में रॉयल ने इलेवन स्टार को 1-0 से हराया। जिसमें इलेवन स्टार के गोलकीपर उमेश ने खुद ही आत्मघाती यानी सेल्फ गोल कर दिया। तीसरा मैच आर्मी बॉयज और डीसीसी के बीच खेला गया, जिसमें दोनों टीमें संघर्षपूर्ण मैच में अंतिम समय में डीसीसी के योगेश पंडागरे के चमत्कारी गोल से जीत दिलाई। इन मैचों में अतिथि के रूप में कांग्रेस नेता हेमंत वागद्रे, नवनीत गर्ग, अनिलसिंह ठाकुर, सुनील द्विवेदी, बलवंत धोटे, औषधि संघ के अध्यक्ष मनजीत सिंह सहानी, पार्षद कैलाश धोटे, गीतेश बारस्कर, पवन यादव, सावन्या शेषकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

बैतूल। प्रतियोगिता मेें खेल का प्रदर्शन करते खिलाड़ी।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news football gayle keeper of xi star scores self goal thanks to that royal team wins 0 1


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-football-gayle-keeper-of-xi-star-scores-self-goal-thanks-to-that-royal-team-wins-0-1-064109-6021913.html

No comments:

Post a Comment