
ब्यावरा| क्षेत्र के बंजारी गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के बच्चों को सर्दियों में ठंड से परेशान न होना पड़े। इसके लिए शिक्षकों ने अापस में चंदा जुटाकर स्कूल के 64 बच्चों को स्वेटर आदि गर्म कपड़े वितरित किए। दरअसल प्राथमिक विद्यालय बंजारी के बच्चे जब ठंड में आते थे तो गणवेश पहन कर आते थे। शिक्षकों ने पूछा तो बताया की परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने से बच्चे स्वेटर नहीं पहन पाते थे। तब शिक्षकों ने सोचा कि सब बच्चों को स्वेटर बांटी जाए। शिक्षक दिलीप कुमार कसेरा ने पड़ोनिया शाला में 2018 में स्वेटर में वितरित की थी। इसके बाद इस बार सर्दियां आरंभ होने के बाद आदिवासी बाहुल्य बंजारी गांव की शाला में शनिवार को बच्चों को स्वेटर वितरित की गई। इसमें दिलीप कसेरा, प्रकाश यादव, रामसिंह यादव, यतश्री शर्मा, मधु जाटव आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं ने सहयोग किया। स्कूल के आरती, मोहन, राहुल, दुर्गा, राजकुमारी, अंजली, करण, रानी सहित अन्य बच्चे स्वेटर पाकर बेहद खुश हुए।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source
https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-help-banjari-school-teachers-donated-sweaters-to-64-children-065627-6014045.html
No comments:
Post a Comment