दरअसल शहर के बीच से होकर गुजरी अजनार नदी के शुद्धिकरण के लिए मप्र शासन के नगरीय प्रशासन व जिले के प्रभारी मंत्री जयवर्धन सिंह ने ब्यावरा विधायक गोवर्धन दांगी की मांग पर 55 करोड़ रुपए की अजनार नदी शुद्धिकरण व उद्धार योजना स्वीकृत की है। इस पर काम शुरू करने के पूर्व शनिवार को प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों व गणमान्य नागरिकों के साथ स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ रन फॉर अजनार निकाली। सुबह 9 बजे शहर के बस स्टैंड के पास स्थित रोडवेज के पुराने डिपो परिसर में बने मंशापूर्ण मां वैष्णोदेवी मंदिर से अजनार मैया की आकर्षक झांकी रथ पर सजाकर रन फॉर अजनार शुरू की गई। ये पुराने एबी रोड होकर पीपल चौराहा होते हुए अहिंसाद्वार तक आई, जहां से पंचमुखी हनुमान मंदिर के रास्ते से पंचमुखी मैदान पर पहुंची। जहां विधायक श्री दांगी, नपाध्यक्ष अखिलेश जोशी, एसडीएम रमेशचंद पांडे, तहसीलदार एआर चिरामन ने नदी के पुनर्जीवित करने व शुद्धिकरण के लिए बनाई गई पूरी कार्ययोजना से सभी को अवगत कराते हुए इसके शुद्धिकरण के लिए मौजूद जनप्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों और तमाम शैक्षणिक संस्थाओं के छात्र व छात्राओं को शपथ दिलाई। इसमें पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचंद्र दांगी, जिपं सदस्य चंद्रसिंह सौंधिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष महेंद्रसिंह यादव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक, आम लोग व राजनैतिक दलों से जुड़े कार्यकर्ता व पदाधिकारी शामिल हुए। संचालन डॉ. मुकेश मारू ने किया।
शहर की जीवनदायिनी अजनार नदी के शुद्धिकरण के लिए जनजागरूकता को लेकर शनिवार सुबह रन फॉर अजनार निकाली गई।
गंदगी फेंकी तो 100, शौच करने पर लगेगा 500 रुपए जुर्माना, 2 किमी में लगेंगे 20 सूचना बोर्ड: अजनार में लोगों को कचरा व गंदगी फेंकने से रोकने के लिए पूरी नदी में पंजाबी नर्सिंग होम से लेकर मुल्तानपुरा पुल तक 2 किमी के दायरे में नपा 20 सूचना बोर्ड लगवाएगी। कचरा फेंकने पर 100 रुपए व शौच करने पर 500 रुपए तक जुर्माना किए जाने का प्रावधान किया गया है। रैली के दौरान कई लोग नदी में खुले में शौच करते हुए पकड़े गए जिनसे विधायक, नपाध्यक्ष, एसडीएम और सीएमओ ने मौके पर ही कान पकड़कर उठक बैठक लगवाई।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-50-crore-rupees-will-be-spent-to-keep-the-river-water-clean-065631-6014009.html
No comments:
Post a Comment