Saturday, November 23, 2019

3.60 लाख की 392 लीटर अंग्रेजी शराब के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार, 2 वाहन जब्त

देहात थाना पुलिस ने 3 लाख 60 हजार रुपए की अंग्रेजी शराब सहित 2 टवेरा वाहन एवं 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने राजगढ़ बाइपास पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी कर अवैध शराब के तस्करों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि देहात थाना प्रभारी आदित्य सोनी को शनिवार सुबह अवैध शराब की तस्करी की सूचना मिली थी। तत्काल कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी ने टीम गठित कर राजगढ़ बाइपास रेलवे ब्रिज के पास नाकाबंदी कर चैकिंग लगाई। तभी वहां से गुजर रही टवेरा जीप नंबर एमपी 04 टीए 1758 आती दिखी तो रोकने की कोशिश की गई। चालक पुलिस देकर भागने लगा तो रोड ब्लॉक कर धरदबोचा। जंगलनुमा झाड़ियों का फायदा उठाकर क्लीनर साइड बैठा व्यक्ति भागने में सफल हुआ जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपी चालक से शराब के संबंध में पूछताछ की तो परमिट व लाइसेंस कुछ नहीं बता पाया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम बाबू पुत्र देवचंद बैरागी 27 साल निवासी भोजपुरिया पचोर व भागे आरोपी का नाम ओमप्रकाश नामदेव निवासी विनायकनगर ब्यावरा बताया। टवेरा में अंग्रेजी शराब की 22 पेटियां पाई गई।

पूछताछ में आरोपी ने पकड़वाई एक और टवेरा

पूछताछ में आरोपी बाबू ने एक अन्य टवेरा वाहन भी पीछे से आने की बात कही। इसे भी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो आरोपी ने गाड़ी लेकर भागने की कोशिश की तो पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। आरोपी चालक मनीष पुत्र बद्रीलाल सेन 32 साल निवासी न्यू कॉलोनी पचोर, क्लीनर मंजूर पुत्र यूसुफ खान 27 साल निवासी पुरानी पचोर को गिरफ्तार किया है। दूसरी टवेरा एमपी 39 बीबी 0529 में 23 पेटी में 200 लीटर अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री सोनी के अलावा एएसआई एससी यादव, एल एस भाटी, प्रआर समीर खान, संजय, आरक्षक हेमंत भार्गव, आशीष दुबे, अमित रघुवंशी, राजदीप, रवि कुशवाह की अहम भूमिका रही।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Biyawara News - mp news 3 smugglers arrested with 392 liters of english liquor worth 360 lakh 2 vehicles seized


source https://www.bhaskar.com/mp/rajgarh/news/mp-news-3-smugglers-arrested-with-392-liters-of-english-liquor-worth-360-lakh-2-vehicles-seized-065623-6014043.html

No comments:

Post a Comment