Thursday, November 21, 2019

राजनीतिक दल गठन प्रक्रिया को लेकर 24 नवंबर को जबलपुर में बनेगी रणनीति

बरेली | मध्यप्रदेश में विगत कई सालों से संवैधानिक हक और अधिकारों के लिए जल जंगल जमीन से जुड़े लोग अब राजनीतिक दल के गठन की तैयारी कर रहे हैं।

इस संबंध मेंं मध्यप्रदेश मांझी महासंघ के जिला प्रभारी प्रहलाद मांझी ने बताया कि आगामी 24 नवंबर को रविवार को अमखेरा पेट्रोल पंप के पास जबलपुर में दोपहर 12 बजे से एक बैठक आयोजित की गई है। जिसमें मध्यप्रदेश में जल, जंगल, जमीन से जुड़े वंशानुगत रोजगार जीवनयापन से जुड़ी समस्याओं और संवैधानिक हक और अधिकार को काफी लंबे समय से सरकारों से मांगते हुए मध्यप्रदेश में संघर्षरत सामाजिक संगठन संवैधानिक हक के लिए लड़ रहे है। उनके द्वारा यह दल गठन की प्रक्रिया बैठक आयोजित की गई है। राजनीतिक दल के संबंध में विचार विमर्श एवं सुझावों को लेकर अनेक सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों से उपस्थिति होगी। बैठक में आने के लिए देवेंद्र नोरिया, गोपाल नोरिया, प्रहलाद माझी, रमेश कहार, राजेश केवट सहित महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के अनेक जागरूक सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपील की है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-a-strategy-will-be-formulated-in-jabalpur-on-november-24-for-the-political-party-formation-process-073125-6000585.html

No comments:

Post a Comment