Thursday, November 21, 2019

सत्यापन दलों का प्रशिक्षण आज

बरेली | सार्वजनिक वितरण प्रणाली के लाभार्थी परिवारों के सत्यापन के लिए शासन स्तर पर सत्यापन अभियान 2019 चलाया जा रहा है। प्रत्येक लगभग 200 परिवारों के सत्यापन के लिए 2 सदस्य का दल का गठन कलेक्टर ने किया है। सत्यापन दलों द्वारा पंजीकृत लाभार्थियों के सत्यापन का कार्य जानकारियां जुटाकर घर-घर जाकर किया जाएगा।

समस्त परिवारों के मुद्रित परिवार सत्यापन पत्र सत्यापन दलों को उपलब्ध कराए जा रहे हैं,जिनमें परिवारों की जानकारियां दर्ज की जाएंगी। इसी के साथ सत्यापन दल के सदस्य एम राशन मित्र मोबाइल एप में भी जानकारियों का संकलन सत्यापन दलों द्वारा किया जाएगा। सत्यापन दलों को प्रशिक्षण देने के लिए जनपद पंचायत बाड़ी के सभाकक्ष में 22 नवंबर को दोपहर 1 बजे किया कार्यशाला आयोजित की गई है। प्रशिक्षण में विकासखंड बाड़ी के पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, नगरी क्षेत्र के वार्ड प्रभारी, पटवारी एवं ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी उपस्थित रहेंगे। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत 75 ग्रामीण आबादी एवं 50 शहरी आबादी का प्रावधान है आबादी को खाद्य सुरक्षा प्रदान की जाने के बाद भी हजारों पात्र परिवार योजना में सम्मिलित नहीं किए जा सके। ऐसा माना जा रहा है कि योजना में बड़ी संख्या में अपात्रों के जुड़े होने से यह स्थिति निर्मित हुई है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-training-of-verification-teams-today-073121-6000584.html

No comments:

Post a Comment