Thursday, November 21, 2019

मजाक में गाली देने पर हुआ विवाद युवकों ने पति-पत्नी पर किया हमला

पिपरिया रोड स्थित नर्मदा कॉलोनी में सुबह 9:30 बजे के लगभग बबलू धाकड़ ने हर प्रसाद कुशवाहा को मजाक में गाली दी जिसके जवाब में हर प्रसाद ने भी बबलू को गाली दे दी।

जिससे दोनों में कहासुनी हो गई जो बीच बचाव के बाद मामला शांत हो गया। जिसके कुछ देर बाद बबलू धाकड़, महेश धाकड़ और पप्पू धाकड़ हरप्रसाद के घर पर आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने धारदार हथियारों से हरप्रसाद कुशवाहा और बीच बचाव करने आई उसकी प|ी पिंकी कुशवाहा के ऊपर हमला कर दिया। जिससे पति-प|ी दोनों घायल हो गई, जिनको प्राथमिक इलाज उपरांत भोपाल रेफर किया गया।

घायल दंपत्ति की बेटी मुस्कान कुशवाह ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने फरियादी मुस्कान की रिपोर्ट पर आरोपी महेश धाकड़, बबलू धाकड़ और पप्पू धाकड़ के खिलाफ धारा 294, 323, 324, 506, 34 आईपीसी के तहत मामला प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपियों पूछताछ कर रही है।

डॉक्टरों ने दोनों घायलों को भोपाल रेफर किया हालत गंभीर



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/mp/raisen/news/mp-news-dispute-over-abuse-of-jokes-youth-attacked-husband-and-wife-073130-6000566.html

No comments:

Post a Comment