Tuesday, November 19, 2019

हर दिन हाे रहीं चाेरियां, नहीं मिल रहा सुराग, अब मूर्तिकार के सूने घर से 70 हजार की चोरी

नगर में लगातार हो रही चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। इसी महीने हुई तीन वारदातों का पुलिस अभी सुराग नहीं लगा पाई थी, कि चोरों ने सुभाष वार्ड में एक मूर्तिकार के सूने घर से नकदी और जेवरों पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने नकद की रिपोर्ट दर्ज कर ली है, लेकिन जेवरों को शिकायत में शामिल नहीं किया है।

वारदात 17 से 19 नवंबर के बीच की है। इस दरम्यान अज्ञात चोरों ने लक्ष्मी मालवीय के सूने घर के दरवाजों और अलमारियों के ताले तोड़कर नकद 70 हजार रुपए और सोने की एक चेन, अंगूठी, हार, लाेंग, झुमकी, मंगलसूत्र पेंडल, चांदी की पायल आदि सामान चुरा लिया है। लक्ष्मी मालवीय 17 नवंबर को एक उद्घाटन कार्यक्रम में परिवार सहित जुन्नारदेव गई थीं। जब वह मंगलवार दोपहर घर लौटीं तो वारदात का पता चला। शिकायतकर्ता के पुत्र पवन मालवीय ने बताया पुलिस ने सिर्फ नकद चोरी ही दर्ज की है, जांच के बाद जेवर की राशि रिपोर्ट में जोड़ने के नाम पर इसे रिपोर्ट में शामिल नहीं किया है।

नवंबर में शहर में हो चुकीं तीन चोरियां, पहले की चोरियों का भी नहीं हुआ खुलासा

अामला। इस तरह बिखेरा घर का सामान।

टोपी, गमछा और लोहे की राॅड छोड़ गए चाेर

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद एक ऊनी टोपी, गमछा और लोहे की राॅड अलग-अलग जगह पर छोड़ गए हैं। जबकि चोरी के दौरान तीन ताले तोड़े हैं। जबकि इस दौरान चोरों ने पूरे घर में तलाशी लेकर चिल्लर भी चुराई है।

विवाह समारोह के लिए रखी थी रकम

पवन मालवीय ने बताया उनकी बहन मीना प्रजापति के घर बैतूल में कुछ दिनों बाद विवाह होना है। विवाह के लिए नकद राशि इसी हफ्ते बैंक से निकालकर लाए थे। चोरी होने से परिजन को परेशानी हो गई है।

महिला की सूचना पर दर्ज किया है मामला

महिला की सूचना पर केस दर्ज किया है। अभी सिर्फ नकदी चोरी ही रिपोर्ट में शामिल की है। जांच के बाद जेवर की राशि बढ़ाई जाएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही है। - अपाला सिंह, सब इंस्पेक्टर

इन चोरियों का नहीं हुआ अभी खुलासा

3 नवंबर की रात बोड़खी में हुई आयुर्वेदिक डाॅक्टर सुखनाथ सूर्यवंशी के सूने घर की चोरी के मामले में पुलिस को अभी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। जबकि रेलवे काॅलोनी में रहने वाली सहायक स्टेशन मास्टर प्राची आनंद के घर 31 अक्टूबर से 7 नवंबर के बीच चोरी हुई और रेलवे गार्ड रितेश कुमार के 23 जून को हुई चोरी और उसके बाद एक बार फिर चोरी के प्रयास के आरोपियों का अभी तक कोई सुराग पुलिस को नहीं मिला है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Amla News - mp news everyday the chariots are coming no clue is being found now 70 thousand stolen from the home of the sculptor


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-everyday-the-chariots-are-coming-no-clue-is-being-found-now-70-thousand-stolen-from-the-home-of-the-sculptor-063524-5982909.html

No comments:

Post a Comment