Sunday, November 24, 2019

ये गार्डन नहीं, बैतूल के दो मोक्षधामों की बदली हुई तस्वीरें हैं..

आमतौर पर शहर के किसी बाग या उद्यान की तस्वीर इस तरह की होती है, लेकिन बैतूल के दो मोक्षधाम की तस्वीर भी किसी उद्यान से कम नहीं है। शहर के कोठी बाजार और गंज क्षेत्र के मोक्षधाम में पौधों से सजे गमले, उद्यान में महकते हुए गुलाब और बाग में फलदार पौधों की हरियाली देखकर आप दंग रह जाएंगे। आपको लगेगा किसी मोक्षधाम में नहीं, बल्कि किसी बगीचे में आ गए हैं। यह सब संभव हो पाया है समिति की दृढ़ इच्छा शक्ति से।

कोठीबाजार में 1 साल में लगाए 500 पौधे, 5 साल में हो चुके हैं 1500

कोठीबाजार के मोक्षधाम में एक साल में ही समिति के सदस्यों ने 400 आम के पेड़, 40 लक्ष्मीतरु सहित 500 से अधिक पौधे लगाकर मोक्षधाम को हरा-भरा कर दिया है। पूरे परिसर में 5 साल में 1500 से अधिक पौधे पेड़ बन गए हैं। मोक्षधाम की देखरेख के लिए समिति बनी है। समिति के अध्यक्ष राकेश (रक्कू) शर्मा, अनिलसिंह ठाकुर, नवीन तातेड़, प्रमोद शर्मा सहित अन्य समिति के सदस्यों ने मोक्षधाम की तस्वीर बदलकर रख दी है।

1

2



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Betul News - mp news this is not a garden but the changed pictures of two mokdhams of betul


source https://www.bhaskar.com/mp/betul/news/mp-news-this-is-not-a-garden-but-the-changed-pictures-of-two-mokdhams-of-betul-064104-6021912.html

No comments:

Post a Comment