Sunday, August 23, 2020

सेल्समैन की तबीयत खराब, इंदौर में कराया भर्ती, राशन वितरण में देरी होने पर छुट्टी के दिन बंटा अनाज

नगर की शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 2 के सेल्समैन दिलीप दलाल का स्वास्थ्य खराब होने के कारण उन्हें इंदौर भर्ती कराया गया। इधर उपभोक्ताओं को राशन वितरण कार्य में विलंब होता देख खंडवा से खाद्य विभाग कनिष्ठ अधिकारी सुनील नागराज ने रविवार को मूंदी पहुंचकर उपभोक्ताओं को अनाज वितरण कराया। उपभोक्ताओं से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन भी कराया।
रविवार को छुट्टी के दिन राशन मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं राशन लेने पहुंचे। खाद्य विभाग के कनिष्ठ अधिकारी नागराज ने बताया उचित मूल्य दुकान क्रमांक 2 में नगर के 5 वार्डो के 575 बीपीएल कार्ड धारी हैं। इनमें मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा योजना 24 श्रेणी के पात्र परिवार शामिल हैं। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम वर्ष 2013 के तहत नगर के 15 वार्डों में जनवरी से मार्च वर्ष 2020 में हुए डोर टू डोर सत्यापन कार्य में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता राजस्व पटवारी नगर परिषद की टीम द्वारा किया गया। घर सर्वे में कुल 470 विभिन्न श्रेणी बीपीएल कार्ड धारी को खाद्य विभाग ने अपात्र किया। नगर परिषद कार्यालय में अपात्र व्यक्तियों की सूची भी चस्पा करा दी गई।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today


source https://www.bhaskar.com/local/mp/khandwa/news/salesmens-health-deteriorated-recruitment-made-in-indore-grain-distributed-on-holiday-due-to-delay-in-ration-distribution-127646427.html

No comments:

Post a Comment