सागर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों का आंकड़ा अब एक हजार के पार पहुंच चुका है। इतने मरीज कोरोना संक्रमण काल के महज 150 दिनों के भीतर मिले हैं। इनमें से पहले 500 पॉजिटिव 111 दिनों में और दूसरे 500 पॉजिटिव महज 39 दिनों के भीतर सामने आए। इन आंकड़ों से जिले में कोरोना की बढ़ती हुई गति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
पॉजिटिव मरीजों के मामले में प्रदेश में सागर का स्थान 10वां है। हालांकि जितनी तेजी से संक्रमण बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से मरीज रिकवर भी हुए हैं। जिले में रिकवरी रेट 77.7 प्रतिशत पर पहुंच गया है, जो कि अब तक का सबसे अधिक रेट है। जुलाई माह में रिकवरी रेट 63 फीसदी के करीब था। वहीं अब तक जिले में कोरोना से 49 मौत के मामले सामने आए हैं। मौत के मामलों में प्रदेश में सागर का स्थान 5वां है।
ऐसे में एक तरफ जहां पॉजिटिव मरीजों के बढ़ते आंकड़ों ने शासन- प्रशासन की चिंताएं बढ़ा दी हैं, वहीं बेहतर रिकवरी रेट राहत देने का काम कर रहा है। जानकारी के अनुसार जिले में पहला पॉजिटिव मरीज 10 अप्रैल को मिला था। वहीं पहले 100 पॉजिटिव मिलने में 45 दिन का समय लगा। लेकिन इसके बाद 10 दिन में 100 पॉजिटिव मिलने लगे। 1 जुलाई तक जहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 376 थी, वहीं पिछले डेढ़ माह में दोगुनी रफ्तार से 624 पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/sagar/news/1000-infected-150-days-of-infection-period-in-ocean-127646426.html
No comments:
Post a Comment