काेराेना वायरस के कारण सालाें से रविवार काे लगने वाला रहटगांव हाट बाजार अब गुरुवार काे लगाया जाएगा। गुरुवार से इसकी शुरुआात की गई। व्यापारी राकेश नामदेव व शंभू सोनी के अनुसार पहले दिन ग्राहकी सामान्य रही। कुछ हफ्ते बाद पहले की तरह बाजार में बिक्री हाेने लगेगी।
4 माह पहले व्यापारी मंडल ने प्रशासन व ग्राम पंचायत काे आवेदन देकर बाजार रविवार की जगह गुरुवार लगाने की मांग की थी। इसके बाद यह परिवर्तन हुआ है। पंचायत सचिव कैलाश बिलारे व सरपंच ओमप्रकाश अग्रवाल ने बताया बाजार में दुकानदारों और लाेगाें से काेविड 19 के नियमाें का पालन करने के निर्देश दिए हैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
source https://www.bhaskar.com/local/mp/hoshangabad/harda/news/demand-of-traders-fulfilled-rahtgaons-haat-bazaar-started-from-thursday-instead-of-sunday-127593451.html
No comments:
Post a Comment